ओयो ने मैक्स हेल्थकेयर के रोहित कपूर को नए रीयल एस्टेट कारोबार का सीईओ नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) होटल क्षेत्र की कंपनी ओयो ने मैक्स हेल्थकेयर के कार्यकारी निदेशक रोहित कपूर को अपने नए रीयल एस्टेट कारोबार का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्त छह दिसंबर से प्रभावी होगी। ओयो ने बयान में कहा कि कपूर को नए रीयल एस्टेट अवसरों को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा जाएगा। इसके तहत वह नए क्षेत्रों और श्रेणियों के अलावा अन्य रणनीतिक पहल को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा कपूर के पास भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रणनीतिक भागीदारी और निवेश अवसरों के जरिये ओयो के कारोबार को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TPOit5
Previous Post
Next Post
Related Posts