नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) देश के शेयर बाजारों में वायदा सौदों की समाप्ति से पहले हुई लिवाली तथा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की अगुआई में अधिकांश समूहों में तेजी से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159.06 अंक यानी 0.45 प्रतिशत मजबूत होकर 35,500 अंक को पार करता हुआ 35,513.14 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स पिछले दिवस की बढ़त को जारी रखते हुए 35,394.77 अंक पर मजबूती में खुला। कारोबार के दौरान एक समय यह 35,262.97 अंक के निचले स्तर और 35,555.16 अंक के दिन के उच्चतम स्तर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2KBgP1g