नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार से नकारात्मक संकेत लेते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे मंगलवार को वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमत 13 रुपये तक की गिरावट के साथ 3,350 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक होने के बाद मांग कमजोर होने की वजह से घरेलू हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में सोयाबीन की कीमतों में गिरावट आई। इसके अलावा सोयाबीन की कमजोर मांग से भी कीमतों में गिरावट आई। एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2P4lkC8