नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने विदेशी मुद्रा में अंकित कर्जों के लिए निजी क्षेत्र के यस बैंक की वित्तीय साख का स्तर मंगलवार का घटाकर गैर निवेश श्रेणी में रख दिया। साथ ही बैंक के निदेशक मंडल से हाल में हुए कई इस्तीफों के बीच बैंक के लिए आगामी परिदृश्य को भी स्थिर से ‘प्रतिकूल’ कर दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी राणा कपूर का कार्यकाल 31 जनवरी, 2019 तक सीमित कर दिया है। उसके बाद से बैंक में कई इस्तीफे हुए हैं। मूडीज ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zt48kJ