नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने निर्यातकों के कर्ज में गिरावट का मुद्दा वित्त मंत्रालय के समक्ष उठाते हुये उनके लिये पर्याप्त मात्रा में कर्ज उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। प्रभु ने कहा कि निर्यात बढ़ रहा है और मंत्रालय वृद्धि दर में और तेजी लाने के लिये कदम उठा रहा है। मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘निर्यात के लिये एक मुख्य चुनौती वित्त है। निर्यात क्षेत्र को मिलने वाले कर्ज में गिरावट है ... इसीलिए हमने वित्त मंत्रालय
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zt4aJf