इंदौर में सोना-चांदी में ग्राहकी कमजोर, भाव में कमी

इंदौर, 27 नवंबर (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को ग्राहकी कमजोर होने से सोने के भाव सोमवार की तुलना में 40 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 250 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट लिए रहे। कामकाज में सोना ऊंचे में 31,620 और नीचे में 31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी ऊंचे में 37,025 व नीचे में 36,825 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। सोना 31,540 रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी 36,975 रुपये प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 625 रुपये प्रति नग।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2P4lo4Q
Previous Post
Next Post
Related Posts