नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन इस साल अक्टूबर महीने में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 67 हजार टन पर पहुंच गया। इसका आयात भी इस दौरान 63 प्रतिशत बढ़कर 62 हजार टन से अधिक हो गया। रबड़ बोर्ड के शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी सामने आयी। पिछले साल के अक्टूबर महीने में प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन 62 हजार टन रहा था। आलोच्य महीने के दौरान प्राकृतिक रबड़ की खपत भी पिछले साल के 89 हजार टन से बढ़कर 1.02 लाख टन पर पहुंच गयी। आलोच्य अवधि के दौरान आयात 38,048 टन से बढ़कर 62,047 टन पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2FKn5Vt