जेट एयरवेज की वित्त की भरोसेमंद व्यवस्था के लिए कई निवेशकों से बातचीत : सीईओ

नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) जेट एयरवेज वित्त की भरोसेमंद व्यवस्था के लिए कई निवेशकों से बातचीत कर रही है। एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनय दुबे ने मंगलवार को कहा कि लागत को महत्तम करने के प्रयासों से चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 500 करोड़ रुपये की बचत हुई है। जेट प्रिविलेज के सदस्यों को भेजे पत्र में दुबे ने कहा कि एयरलाइन अपने विमान अधिक मुनाफे वाले, उत्पादक और आर्थिक दृष्टि से दक्ष मार्गों पर लगा रही है। वित्तीय संकट से जूझ रही पूर्ण सेवा प्रदाता अपने नकदी के लिए कई निवेशकों से बात कर

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2r4vbhP
Previous Post
Next Post
Related Posts