सिंगापुर, 12 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह सिंगापुर में फिनटेक कंपनियों के सबसे बड़े कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। वह इस मौके पर बिना बैंक खाते के विश्व के दो अरब लोगों के लिए एक बैकिंग समाधान की शुरुआत भी करेंगे। मोदी पूर्वी एशियाई शिखर सम्मेलन तथा आसियान की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 14 से 15 नवंबर के दौरान सिंगापुर की यात्रा करेंगे। वह फिनटेक फेस्टिवल को भी संबोधित करेंगे। यह इस तरह का दुनिया का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में वह 30 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Fj2DLi