नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) नीति आयोग उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद अपने ग्राहक को जानो (केवाईसी) के लिये आधार का इस्तेमाल बंद होने को लेकर डिजिटल भुगतान उद्योग के विभिन्न पक्षों के साथ बैठक करेगा। नीति आयोग एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य रतन वाटल ने कहा, ‘‘मैं विभिन्न पक्षों के साथ बैठक करूंगा। उद्योग जगत से कई मुद्दे सामने आये हैं, हम साथ बैठेंगे और देखेंगे कि क्या मुद्दे हैं और आगे के समाधान की तलाश करेंगे। उद्योग जगत का कहना है कि इससे डिजिटल भुगतान प्रणाली को नुकसान हो सकता है।’’ नीति आयोग और फिक्की
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2qFzPlQ