भारत और रोमानिया ने द्विपक्षीय सहयोग तथा व्यापार एवं निवेश बढ़ाने पर जोर दिया

नयी दिल्ली, 27 नवंबर :भाषा: भारत और रोमानिया ने द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों पर रचनात्मक सहयोग को प्रगाढ़ बनाने तथा व्यापार एवं निवेश बढ़ाने पर जोर दिया है। भारत की यात्रा पर आए रोमानिया के विदेश मंत्री टियोडोर मेलेस्कानू ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की । विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक सकारात्मक माहौल में हुई जो भारत और रोमानिया के दीर्घकालिक एवं दोस्ताना संबंधों को परिलक्षित करता है । दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2r96xfQ
Previous Post
Next Post
Related Posts