मुंबई, 20 नवंबर (भाषा) कर्ज बोझ तले दबी एयर इंडिया ने वित्तीय संसाधन जुटाने की अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी अल्पावधि कर्ज के तौर पर 500 करोड़ रुपये जुटायेगी। इसके साथ ही कंपनी ने अपने सात बड़े विमानों को बेचकर उन्हें वापस लीज पर लेने की प्रक्रिया के तहत 6,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, सितंबर की शुरुआत में एयरलाइन ने अल्पकालिक कर्ज के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने के वास्ते बोलियां आमंत्रित की थी। बोलियां सौंपने के लिये
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Tx1WBh