श्रीनगर, 20 नवंबर (भाषा) मलेशिया एयरलाइंस भारत से अपनी उड़ानें बढ़ाने की विभिन्न संभावनाएं तलाश रही है। इसी कड़ी में वह जल्द ही कश्मीर से कुआलालंपुर के बीच सीधी उड़ान शुरू करेगी। भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त दातुक हिदायत अब्दुल हामिद ने अपने तीन दिवसीय कश्मीर दौरे के दौरान कहा दोनों देशों के बीच उड़ानें बढ़ाने से मलेशिया से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर से सीधी उड़ान शुरु करने में कंपनी को सरकार से हर संभव मदद मिल रही है। दोनों देशों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होने से न सिर्फ द्विपक्षीय संबंध बेहतर होंगे बल्कि
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2A9mSFz