नयी दिल्ली, 20 नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी- पीएएमपी इंडिया प्रा. लि और विश्व स्वर्ण परिषद ने मिलकर भारत में सोना जैसी कीमती धातुओं की जांच परख का उन्नत प्रशिक्षण देने के लिये एक संस्थान की शुरुआत की है। इस संस्थान में देश में कीमती धातुओं की जानकारी और परख के लिये कुशल परखकर्ताओं की एक नई पीढ़ी तैयार की जा सकेगी। यह संस्थान एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधा देने वाला होगा। संस्थान देश में सोना, चांदी, गिन्नी, प्लेटीनम जैसी कीमती धातुओं की परख करने के लिये प्रमाणित योग्यता उपलब्ध करायेगा। इस तरह के प्रशिक्षण
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OVZKzA