विशेषज्ञों की राय, सोना मजबूत होकर 33,500 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचेगा

मुंबई, 11 नवंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने की कीमतें इस समय नकारात्मक हैं। लेकिन उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रुपया सुधरकर 71 प्रति डॉलर के स्तर तक मजबूत होता है, तो सोने में भी सुधार आएगा और यह मजबूत होकर 33,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच जाएगा। शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोना 31,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 1,207.70 डॉलर प्रति औंस था। कॉमट्रेंड्ज रिस्क मैनेजमेंट के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ऊंचे मूल्य और कमजोर रिटर्न की वजह से घरेलू बाजार

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2zHvgvD
Previous Post
Next Post
Related Posts