नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) उषा मार्टिन के शेयरधारकों ने कंपनी के इस्पात कारोबार को टाटा स्टील को बेचने की मंजूरी दे दी। कंपनी ने शनिवार देर रात शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि इस संबंध में एक विशेष प्रस्ताव को कंपनी की असाधरण आम बैठक में 99.99 प्रतिशत बहुमत के साथ शेयरधारकों की मंजूरी मिली। टाटा स्टील ने इससे पहले कहा था कि उसने उषा मार्टिन का इस्पात कारोबार 4,300-4,700 करोड़ रुपये में खरीदने का अनुबंध किया है। उषा मार्टिन का कहना है कि इस सौदे से उसे अपना कर्ज कम करने में मदद मिलेगी।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2JUTQOh