नई दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) केंद्रीय सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने रविवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी दिव्यांग लोगों के जीवन कौशलों को बढ़ाने के साथ साथ उनके संचार कौशल और रोजगार के अवसरों में सुधार कर सकती है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन 'दिव्यांगों के लिए वैश्विक आईटी चुनौती' 2018 'के समापन के अवसर पर कहा कि सूचना और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी (आईसीटी) समावेशी शिक्षा प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के अतिरिक्त उत्पादों और सेवाओं के लिए बेहतर पहुंच की सुविधा प्रदान करता है। गहलोत ने इस आयोजन में भाग लेने वाले देशों से दिव्यांग लोगों
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OFEAWt