इंदौर, 20 नवंबर (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी में ग्राहकी कमजोर रही। सोमवार की तुलना में चांदी 175 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती बिकी। कामकाज में सोना ऊंचे में 31940 और नीचे में 31780 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी ऊंचे में 37725 व नीचे में 37525 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। सोना 31880 रुपये प्रति 10 ग्राम। चांदी 37600 रुपये प्रति किलोग्राम। चांदी सिक्का 625 रुपये प्रति नग।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ORAASD