जेट हिस्सेदारी की बिक्रीः तीन कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, एतिहाद ने नहीं लगाई बोली

मुंबई के ऋणदाताओं को एयरलाइन की हिस्सेदारी की बिक्री के लिए केवल तीन कंपनियों की ओर से अभिरुचि पत्र(लेटर ऑफ इंटरेस्ट) मिला है। एयरलाइन के इक्विटी साझीदार एयरवेज ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख को भी बोली पेश नहीं की। जेट एयरवेज में एतिहाद एयरवेज की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बैंकों को तीन कंपनियों की ओर से अभिरुचि मिले हैं। इनमें से दो वित्तीय कंपनियां हैं जबकि एक वैश्विक विमानन कंपनी है। बैंक से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'तीन बोली मिली हैं...लेकिन एतिहाद एयरवेज ने इस बार बोली नहीं लगाई है।' उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में रुचि दिखाने वाली हिन्दुजा समूह ने भी बोली नहीं जमा कराई है। समाधान पेशेवर आशीष छावछारिया इन तीनों अभिरुचि पत्रों की समीक्षा करेंगे। पिछले महीने छावछारिया ने एयरलाइन में हिस्सेदारी की बिक्री के लिए अभिरुचि पत्र आमंत्रित किए थे। नकदी संकट के कारण जेट एयरवेज की सेवाएं अप्रैल के मध्य से निलंबित हैं।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2yQuf4a
Previous Post
Next Post
Related Posts