सेंसेक्स की शीर्ष दस में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 87,966 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह संयुक्त रूप से 87,966 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक लाभ में रहे। पिछले सप्ताह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत बढ़ी जबकि आरआईएल, आईटीसी और एसबीआई को इस मामले में नुकसान उठाना पड़ा। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार मूल्यांकन 22,145.92 करोड़ रुपये बढ़कर 3,98,290.92 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का एमकैप 18,264.93 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 6,23,892.08 करो़ड़ रुपये पहुंच गया। एचडीएफसी का एमकैप 15,148.15 करो़ड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 3,81,619.34 करोड़ रुपये हो गया। वहीं टीसीएस की बाजार हैसियत 14,840.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,42,635.51 करोड़ रुपये हो गयी। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,335.19 करोड़ रुपये बढ़कर 3,39,372.78 करोड़ रुपया हो गया। वहीं आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 6,237.72 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,71,360.08 करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 4,993.29 करोड़ रुपये बढ़कर 2,92,866.47 करोड़ रुपये हो गया। इसके विपरीत भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 15,261.1 करोड़ रुपये घटकर 2,60,018.56 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 14,072.8 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,36,602.08 करोड़ रुपये हो गयी। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 12,606.9 करोड़ रुपये घटकर 3,12,146.38 करोड़ रुपये हो गया। शीर्ष दस कंपनियों की रैंकिंग में टीसीएस शीर्ष पर रही। इसके बाद आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, इन्फोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का स्थान आता है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स में 463.69 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की तेजी देखी गयी।


from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2OSIBfo
Previous Post
Next Post
Related Posts