नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) देश में लघु एवं मझोले उद्यम क्षेत्र में छतों पर सौर परियोजनाओं में तेजी लाने तथा 2022 तक इस क्षेत्र में 40,000 मेगावाट क्षमता सृजित करने का लक्ष्य हासिल करने के लिये सस्ता कर्ज, जागरूकता की कमी जैसे मसलों को दूर करने की जरूरत है। वैश्विक परामर्श कंपनी डेलायट तथा क्लाइमेट इनवेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। सरकार ने 2022 तक कुल 1,00,000 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता सृजित करने का लक्ष्य रखा है। इसमें छतों पर लगने वाली सौर परियोजनाओं के जरिये 40,000 मेगावाट क्षमता सृजित करने का लक्ष्य
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2K1uxh7