कोलकाता, तीन अप्रैल (भाषा) युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) वाले बैंकों की सूची से बाहर आने की उम्मीद है। हालांकि, पिछली सात तिमाहियों से बैंक घाटे में चल रहा है। यूबीआई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार प्रधान ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हमें 2019-20 की दूसरी तिमाही तक पीसीए सूची से बाहर आने की उम्मीद है। चीजें उस हिसाब से बदल रही हैं जिस हिसाब से हमने रणनीति बनायी है।’’ प्रधान ने कहा कि पूंजी की कमी के चलते
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2HWmxfo