ऑप्टो सर्किट्स ने यस बैंक के साथ एक बार में किया बकाये का निपटान

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) चिकित्सा उपकरण बनाने वाली कंपनी ऑप्टो सर्किट्स इंडिया ने मंगलवार को अपने कुल 33.51 करोड़ रुपये के बकाये के लिए यस बैंक के साथ एकबारगी निपटान किया है। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसने अपने कुल 33.51 करोड़ रुपये के बकाये का निपटान करने के लिए यस बैंक लिमिटेड के साथ एकबारगी समझौता किया है। यह निपटान एकीकृत 8.5 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए हुआ है। यह भुगतान अप्रैल 2021 तक तय किस्तों में किया जाएगा।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Un88Qh
Previous Post
Next Post
Related Posts