नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) इस्पात के पाइप बनाने वाली हाईटेक पाइप्स की बिक्री मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2018-19 में 19 फीसदी बढ़कर 2,69,000 टन रही। इससे पिछले वित्त वर्ष 2017-8 में यह आंकड़ा 2,26,044 टन था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2018-19 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी बिक्री 45 प्रतिशत बढ़कर 80,000 टन रही। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय कुमार बंसल ने कहा, ‘‘कंपनी तिमाही दर तिमाही अपनी सफलता का सफर जारी रखे हुए है। वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री 45 फीसदी की दर से बढ़ी। इस अवधि में लोहे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2G22toD