नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में भाव टूटने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों दाना में गिरावट रही जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख से यहां सीपीओ एक्स-कांडला सहित पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल की कीमतों में तेजी रही। बाजार सूत्रों ने बताया कि सरसों दाना और सरसों तेल दादरी के भाव क्रमश: 10 रुपये और 20 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 3,695-3,715 रुपये और 7,380 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुए। सोयाबीन डीगम का भाव 20 रुपये घटकर 6,930 रुपये प्रति क्विन्टल रह गये। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के रुख के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IFagvC