आरकॉम के प्रवर्तकों की हिस्सेदारी कंपनी में जनवरी-मार्च के दौरान गिरकर 22% हुई

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) रिलायंस कम्युनिकेशन्स (आरकॉम) के प्रवर्तकों की हिस्सेदारी जनवरी से मार्च, 2019 की तिमाही में घटकर 22 प्रतिशत रह गयी। परिवार और समूह की कंपनियों ने संयुक्त रूप से कंपनी में अपने आधे से अधिक शेयर गवां बैठे हैं। इससे पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में प्रवर्तकों एवं कर्ज में डूबी आरकॉम के प्रवर्तकों के समूह की हिस्सेदारी 53.08 प्रतिशत पर थी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2018-19 की तीसरी तिमाही में अंबानी परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कंपनी के 145.48 करोड़ इक्विटी शेयर थे जो चौथी तिमाही के आखिर में घटकर 59.79

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2INjmXp
Previous Post
Next Post
Related Posts