अमता (पश्चिम बंगाल) 18 अप्रैल (भाषा) केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषाणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा। हावड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा।’’ पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिंह ने
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2IrvgGQ