नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार से नकारात्मक संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत 0.27 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ 148 रुपये प्रति किग्रा रह गई। एमसीएक्स में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध के भाव 40 पैसे यानी 0.27 प्रतिशत की हानि के साथ 148 रुपये प्रति किग्रा रह गये जिसमें 1,221 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UMpxBZ