पाकिस्तान के वित्त मंत्री का आईएमएफ से राहत पैकेज मिलने से पहले इस्तीफा

इस्लामाबाद, 18 अप्रैल (भाषा) नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से मिलने वाले महत्वपूर्ण राहत पैकेज पर समझौता होने से पहले बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। उमर आईएमएफ से राहत पैकेज दिलाने के लिये चल रही बातचीत में पाकिस्तान की अगुवाई कर रहे थे। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार और विशेष तौर से वित्त मंत्री उमर खराब आर्थिक हालात को लेकर लगातार विपक्षी दलों, कारोबार जगत और लोगों के निशाने पर थे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा उन्हें वित्त मंत्रालय से हटाकर ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार देने की पेशकश के बाद

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XmE4Ba
Previous Post
Next Post
Related Posts