नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटबंदी के बाद धन का हेर-फेर से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हैदराबाद के एक आभूषण कारोबारी तथा उसके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी कर 82 करोड़ रुपये से अधिक का करीब 146 किलोग्राम सोना जब्त किया है। ईडी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। ईडी ने ने कहा कि हैदराबाद तथा विजयवाड़ा में मुसद्दीलाल ज्वेलर्स के शोरूम, उसके प्रवर्तक कैलाश गुप्ता, बालाजी गोल्ड नामक कंपनी तथा इसके भागीदार पवन अग्रवाल, एक अन्य कंपनी आस्था लक्ष्मी गोल्ड तथा इसके प्रवर्तक नील सुंदर थराड और चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय सारदा के परिसरों पर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2KJEH6j