डीसीबी बैंक का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत बढ़कर 96 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक का बीते वित्त वर्ष की मार्च में समाप्त चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 50 प्रतिशत बढ़कर 96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आय बढ़ने और डूबे कर्ज पर अंकुश लगने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। इससे पहले 2017-18 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ने 64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार तिमाही के दौरान उसकी कुल आय 15 प्रतिशत बढ़कर 400 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 349 करोड़ रुपये थी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2V6YErU
Previous Post
Next Post
Related Posts