चालू वित्त वर्ष में 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी मारुति

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 में 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अजय सेठ ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि यह नया निवेश कई तरह की पहल मसलन नए उत्पाद के विकास, शोध एवं विकास और बिक्री नेटवर्क के लिए भूमि के अधिग्रहण पर किया जाएगा। मारुति सुजुकी ने 2018-19 में निवेश के लिए 4,000 करोड़ रुपये की राशि रखी थी।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2UDFSnC
Previous Post
Next Post
Related Posts