नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) वेदांता लिमिटेड को राजस्थान के तेल एवं गैस परियोजना के विस्तार के लिये हरित मंजूरियां मिल गयी हैं। इस विस्तार पर कंपनी 12 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। कंपनी ने एक परिपत्र में इसकी जानकारी दी है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने आंतरिक विशेषज्ञ समिति के सुझाव के आधार पर प्रस्तावित विस्तार को मंजूरी दे दी। इस विस्तार के तहत कंपनी तीन लाख बैरल प्रति दिन की क्षमता को बढ़ाकर चार लाख बैरल प्रतिदिन करने वाली है। कंपनी ने कहा कि वह सात साल के दौरान क्रमबद्ध तरीके से निवेश कर परियोजना का विस्तार
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2ZzQfwo