लंदन, 23 फरवरी (भाषा) ब्रिटेन ने भारत तथा छह अन्य देशों में रॉल्स रॉइस के वरिष्ठ कार्यकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच बंद करने की घोषणा की है। रॉल्स रॉइस एयरोस्पेस तथा रक्षा क्षेत्र की ब्रिटिश कंपनी है। ब्रिटेन की सरकार के जांच प्राधिकरण गंभीर धोखाधड़ी कार्यालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इन मामलों में सफल अभियोजन की उम्मीदें कम हैं अत: इन्हें करीब छह साल बाद बंद किया जा रहा है। रॉल्स रॉइस के ऊपर सौदे पाने के लिये भारत समेत इंडोनेशिया, थाईलैंड, रूस, नाईजीरिया, चीन और मलेशिया में घूस देने तथा भ्रष्टाचार के आरोप
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2XjbP7o