नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत देश के एक करोड़ से अधिक छोटे किसानों के बैंक खाते में दो हजार रुपये की पहली किस्त डाल दीजायेगी। कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में अन्य एक करोड़ किसानों तक यह लाभ पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 के अंतरिम बजट में पीएम-किसान योजना का ऐलान किया है। इसके तहत दो हेक्टेयर तक जोत रखने वाले 12 करोड़ छोटे
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2SmpUx7