नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिला और उनसे विशाखापट्टनम में रेलवे जोन बनाने की मांग की। गोयल को सौंपे एक ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तरी आंध्र क्षेत्र जिसमें श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापट्टनम आते हैं बहुत पिछड़ा है तथा विकास के लिए उस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा, ‘‘वर्ष 2014 में जबसे हमारी सरकार बनी है तब से यह क्षेत्र रेलवे जोन की मंजूरी के लिए केंद्र की ओर टकटकी लगाये हुए है। उत्तरी आंध्र को रेलवे जोन की मंजूरी मिलने से इस
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2Sp03EZ