पेरिस, सात फरवरी : एएफपी : ग्रीनलैंड और अंटर्काटिका की बर्फ की परतें तेजी से पिघल रही हैं और इनसे अरबों टन पानी विश्व के महासागरों में जाकर मिल रहा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे अगले कुछ ही दशकों में क्षेत्रीय जलवायु अस्थिर होने के साथ ही मौसम में बहुत तेजी से बदलाव आने की आशंका है। शोधकर्ताओं ने ‘नेचर’ जर्नल में प्रकाशित अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि बर्फ की इन विशाल परतों के पिघलने और खासतौर से ग्रीनलैंड के उंचाई वाले हिस्सों की बर्फ के पिघलने से महासागरों का प्रवाह कमजोर पड़ेगा
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2MSLubt