खार्तूम, सात फरवरी (एएफपी) सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने स्वीकार किया कि विवादास्पद सार्वजनिक व्यवस्था कानून तथा देश के बिगड़ते आर्थिक हालात से युवाओं में आक्रोश है और यही वजह है कि युवा प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सूडान में दिसंबर से प्रदर्शन चल रहे हैं। प्रदर्शनों की शुरुआत ब्रेड के दाम तीन गुना बढ़ाने के सरकार के फैसले से हुई थी। ये प्रदर्शन देखते देखते रैलियों में तब्दील हो गए और आक्रोशित जनता बशीर के तीन दशक पुराने शासन के खिलाफ ‘आजादी, शांति और न्याय’ के नारे लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2StEirD