रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति समीक्षा जारी करने से पहले शेयर बाजारों की बेहतर शुरूआत

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआत रौनक भरी रही। दोपहर तक भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति समीक्षा जारी करने से पहले घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से सतत बिकवाली जारी है। बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक 161.53 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 37,136.76 अंक पर चल रहा है। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 33.05 अंक यानी 0.30 प्रतिशत बढ़कर 11,095.50 अंक पर चल रहा है। बुधवार को सेंसेक्स 358.42 अंक चढ़कर 36,975.23 अंक पर और निफ्टी 128.10 अंक बढ़कर 11,062.45 अंक पर बंद हुआ था। ब्रोकरों के अनुसार घरेलू और विदेशी संस्थागत

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2StExD3
Previous Post
Next Post
Related Posts