सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स का मुनाफा 73 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 73 प्रतिशत बढ़कर 14.52 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 8.4 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 198.28 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी आय 191.52 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने 6 फरवरी को बैठक में शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है अर्थात्

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WQnDOf
Previous Post
Next Post
Related Posts