यूको बैंक को दिसंबर तिमाही में हुआ 998 करोड़ रुपये का घाटा

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 998.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। बैंक को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,016.43 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय भी पिछले वित्त वर्ष के 3,721.93 करोड़ रुपये से कम होकर 3,585.56 करोड़ रुपये पर आ गयी। इस दौरान बैंक का समग्र एनपीए 20.64 प्रतिशत से बढ़कर 27.39 प्रतिशत पर और शुद्ध एनपीए 10.90 प्रतिशत से बढ़कर 12.48 प्रतिशत पर पहुंच गया। बैंक का शेयर बंबई

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2WPk9eU
Previous Post
Next Post
Related Posts