वाशिंगटन, आठ फरवरी (भाषा) ट्रम्प प्रशासन ने घोषणा की है कि वह भारत में निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी में दो परियोजनाएं शुरू करेगा। इसे विश्व स्तर पर 5 करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाने की ट्रंप प्रशासन की ऐतिहासिक पहल के हिस्से के रूप में किया जाएगा। इस पहल का नेतृत्व इवांका ट्रम्प करेंगी। वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार और बेटी हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने महिलाओं के वैश्विक विकास और समृद्धि (डब्ल्यू-जीडीपी) पहल को शुरू करने के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इनमें से एक कार्यक्रम
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TDpYdr