आईआईपी ग्रोथ और थोक महंगाई दर में गिरावट की वजह से आरबीआई को विकास दर अनुमान में कटौती करनी पड़ सकती है। एसबीआईकैप सिक्योरिटीज लिमिटेड के अर्थशास्त्रियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आरबीआई को चालू वित्त वर्ष के विकास दर अनुमान को 7.4 फीसदी से घटाकर सात फीसदी करना चाहिए।
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2VUEzCz