मुंबई, 14 जनवरी (भाषा) औद्योगिक उत्पादन वृद्धि के कमजोर आंकडों के बीच विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट की वजह से स्थानीय मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की भारी गिरावट के साथ एक माह के निम्न स्तर 70.92 प्रति डालर पर बंद हुआ। हालांकि विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने की वजह से घरेलू मुद्रा की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया। अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 70.50 रुपये प्रति
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TRUH6f