इस्पात आयात पर अंकुश की वजह से ठहर सकता है वाहन उत्पादन : सियाम

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (भाषा) वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने सोमवार को कहा कि यदि घरेलू विनिर्माताओं के आयातित इस्पात के इस्तेमाल पर अंकुश के मुद्दे का कोई समाधान नहीं निकलता है तो वाहन कंपनियों के सामने उत्पादन रोकने का संकट खड़ा हो सकता है। पिछले महीने सरकार ने वाहन विनिर्माताओं के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित स्थानीय स्तर पर उत्पादित उच्च ग्रेड के इस्पात के इस्तेमाल की समयसीमा फरवरी तक बढ़ा दी थी। वाहन विनिर्माताओं ने इसके लिए एक साल का समय मांगा है। उनका कहना है कि गुणवत्ता

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2QLcSbO
Previous Post
Next Post
Related Posts