नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द केंद्रीय रणनीतिक बिक्री के लिए चुने जा चुके सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) की ऐसी संपत्तियों से धन बनाने की योजना पर विचार कर सकता है जो इन उपक्रमों के लिए महत्वपूर्ण नहीं रह गयी हैं। एक अधिकारी ने कहा कि निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) द्वारा बनाई गई संपत्ति मौद्रिकरण रूपरेखा से मंत्रालयों को अपने प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाले सीपीएसई की गैर मूल संपत्तियों की बिक्री में मदद मिलेगी। अधिकारी ने कहा कि शुरू में ये दिशानिर्देश उन सीपीएसई के लिए होंगे जो रणनीतिक विनिवेश के
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2CQOrpp