कैट ने डीआईपीपी से कहा, ई-कॉमर्स साइटों पर निजी लेबल की बिक्री की अनुमति न दी जाए

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से आग्रह किया है कि निजी लेबल की ई-कॉमर्स साइटों पर बिक्री की अनुमति नहीं दी जाए। इसके अलावा कैट ने मंत्रालय से कहा है कि वह ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में बदलावों की एक फरवरी की समयसीमा किसी भी स्थिति में बढ़ाए नहीं। औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग (डीआईपीपी) के सचिव रमेश अभिषेक को लिखे पत्र में कैट ने यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए एफडीआई नीति के तहत निजी लेबलिंग

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2AA5Ukx
Previous Post
Next Post
Related Posts