आंध्रा बैंक की 1,600 व्यावसायिक प्रतिनिधि तैनात करने की योजना

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) सरकारी स्वामित्व वाला आंध्रा बैंक विभिन्न सेवाओं के लिए 1,600 व्यावसायिक प्रतिनिधियों की नियुक्ति करेगा। बैंक वित्तीय समावेशन की अपनी योजना के तहत खाता खोलने, घर-घर तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने, एटीएम सेवाओं और एनपीए की वसूली के लिए इन प्रतिनिधियों को काम पर लगाएगा। बैंक मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इन व्यावसायिक प्रतिनिधियों की नियुक्ति करेगा। आंध्रा बैंक 2010 से माइक्रो एटीएम/क्योस्क बैंकिंग प्रौद्योगिकी जैसी सेवाओं के साथ व्यावसायिक प्रतिनिधियों के जरिए वित्तीय समावेशन परियोजना को लागू कर रहा है। अन्य कार्यों के साथ व्यावसायिक प्रतिनिधियों को ऋण वसूली, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2TC7jOP
Previous Post
Next Post
Related Posts