घोसन के हिरासत पर मंगलवार को सुनवाई: जापानी अदालत

तोक्यो, चार जनवरी (एएफपी) जापान की एक अदालत ने कहा कि निसान के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोसन के मामले की सुनवाई अगले मंगलवार को होगी। घोसन के वकीलों ने हिरासत के कारणों का खुलासा करने की अर्जी अदालत में लगायी है। तोक्यो की जिला अदालत ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले में सुनवाई स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर होगी। इस सुनवाई में घोसन के पेश होने की उम्मीद है। इससे पहले, सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा था कि घोसन के वकीलों के आवेदन देने के बाद अगले पांच दिनों में इस पर सुनवाई हो सकती है।

from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2RvkZNY
Previous Post
Next Post
Related Posts