नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को संकेत दिया है कि 2,000 रुपये के नोटों की छपाई को फिलहाल के लिये रोक दिया गया है क्योंकि चलन में यह नोट पर्याप्त मात्रा में है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 2,000 रुपये का नोट पेश किया गया था। आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि अनुमानित जरूरत के हिसाब से नोटों की छपाई की योजना बनायी जाती है। उन्होंने कहा, "सिस्टम में 2,000 रुपये के नोट पर्याप्त मात्रा में हैं। मूल्य के आधार पर इस समय जितने नोट चलन में मौजूद हैं,
from Latest Business News in Hindi - बिज़नेस खबर, बिज़नेस समाचार, व्यवसाय न्यूज हिंदी में | Navbharat Times http://bit.ly/2GWD4Ao